फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ई-रिक्शा व बैटरी चोरी करने में दो आरोपियों को जेल

Wed, 12 Mar 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ई-रिक्शा व बैटरी चोरी करने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। तीसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने ई-रिक्शा व बैटरी बरामद कर ली।
विज्ञापन

सौरिख थाना क्षेत्र के गांव आलमशाहपुर्वा निवासी राधेश्याम के घर बाहर खड़ा ई-रिक्शा पांच मार्च को चोरी हो गया था। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी थी। थाना इंरदगढ़ गांव सरगौली निवासी बंटू के ई-रिक्शा की दो बैटरी चोरी हो गई थी। सोमवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि तीन युवक चोरी के इरादे से दिखे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर गांव आलमशाहपुर्वा निवासी संजय गुप्ता, गांव सरगौली निवासी छोटू उर्फ अंशुल को पकड़ लिया जबकि तीसरा साथी गांव सरगौली निवासी चंदन चकमा देकर फरार हो गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि एक ई-रिक्शा व बैटरी चोरी की थी, जो कबाड़ी को बेच दी थी। पुलिस ने निशानदेही पर बैटरी व ई-रिक्शा बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी व सामान बरामदगी का मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि चोरी में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। तीसरे की तलाश की जा रही है।
चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को छोड़ा
चोरी करने वाला व चोरी का सामान खरीदने वाला भी दोषी होता है लेकिन पुलिस ने चोरी करने में संजय व अंशुल को जेल भेज दिया। वहीं, इस मामले में पकड़े गए कबाड़ी को जेब गर्म करने के बाद छोड़ दिया। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठना भी लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें