उमर्दा पुलिया के पास धंसा ट्रक।
- फोटो : amau ujala
तिर्वा-बेला मार्ग पर उमर्दा में निर्माणाधीन पुलिया के पास ट्रक धंसने से करीब घंटों आवागमन बाधित रहा। परेशान लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में ब्लाक प्रमुख के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला। शनिवार रात करीब दो बजे निर्माणाधीन बंबा की पुलिया के पास ट्रक का पहिया धंस गया। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
सुबह करीब छह बजे आक्रोशित ग्रामीणों नीलू राठौर, नीलेश पाठक, गोविंद चौहान, इरफान खान, सुरेंद्र चौहान, सर्वेश यादव, संजय यादव, मनमोहन सिंह, विकास चौहान, सतीश राठौर आदि ने पुलिया निर्माण में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए तिर्वा-बेला मार्ग पर जाम लगा दिया। ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक घंटे बाद सपा ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव मौके पर पहुंचे।
उन्होंने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि तीन दिन के अंदर पुलिया बनकर तैयार हो जाएगी। ऐसा न होने पर ठेकेदार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ब्लाक प्रमुख ने सेतु निगम के अधिशासी अभियंता को फोन कर नाराजगी जताई। उनके आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खत्म कर दिया। बाद में दो क्रेन ट्रक के चालक ने मंगवाई। इसके बावजूद देर शाम तक आवागमन बाधित था।