फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पंजाब से कॉस्मेटिक लादकर फरार हुआ ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



गुरसहायगंज। पंजाब से एक कंपनी का 48 लाख रुपये कीमत का कॉस्मेटिक का सामान लेकर ट्रक चालक फरार हो गया। उसने ट्रक को घर के पास लाकर खड़ा कर दिया। ट्रक का पता लगाते हुए पहुंची पंजाब पुलिस ने यहां माल सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक मालिक और चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के मोहल्ला रामगंज निवासी रिजवान पंजाब के पटियाला जिला के राजपुरा सिटी निवासी संतोष त्रिपाठी का ट्रक चलाता है। पटियाला स्थित गोदरेज के वेयरहाउस से 48 लाख रुपये कीमत का कॉस्मेटिक का माल लाद कर सात सितंबर को पंजाब में ही उतरने के लिए गया था। ट्रक चालक ने अपने निर्धारित स्थान पर माल को जब नहीं उतारा और कई दिनों तक पता न लगने पर माल के चोरी हो जाने की आशंका हुई। तब वेयरहाउस के मैनेजर महेंद्र कुमार ने थाना शंभू में ट्रक मालिक संतोष कुमार और ट्रक चालक रिजवान के खिलाफ माल चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। थाना शंभू से आए दरोगा बहादुर राम ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद ट्रक मालिक और चालक की तलाश में कई जगह दबिश दी। ट्रक मालिक के न मिलने पर चालक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई तो उसके गुरसहायगंज कोतवाली के मोहल्ला रामगंज में होने की जानकारी मिली। इसी के तहत शनिवार को वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घर पर ट्रक चालक के न मिलने पर कुछ लोगों के बताने पर जब वह मोहल्ला रामगंज में स्थित एक मंदिर के पास पहुंचे तो वहां पर चोरी गया ट्रक खड़ा था। दरोगा बहादुर राम ने बताया कि माल सहित ट्रक बरामद हो गया है। उसके मालिक और चालक की तलाश की जा रही है। पंजाब पुलिस के पहुंचने की जानकारी पर क्षेत्र गहमा-गहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें