फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर सड़क पर लगाया जाम

Fri, 15 Sep 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। मंदिर में पूजा करने गए वृद्ध के लापता होने के अगले दिन वृद्ध का खून से लथपथ शव मिलने के बाद परिजनों ने अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। गुरुवार को परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचकर तहसीलदार व सीओ व तहसीलदार ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर परिजनों को शांत कराया और शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली के टूसावरी गांव निवासी शिवनाथ उर्फ राजाबाबू (73) शिक्षक पद से सेवानिवृत्त थे। वह मंगलवार की शाम को कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास तिर्वा- कन्नौज मार्ग पर स्थित घासीबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए थे। देर शाम तक न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की पर कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को परिजनों ने पुलिस को अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। बुधवार की शाम को तालग्राम थाना क्षेत्र के बेहटा गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर खून से लथपथ हालत में शव मिला। शव की शिनाख्त की सूचना पर पहुंचे परिजनों में शव देख कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय परिजनों ने तहसील के पास तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की। जाम की सूचना पर पहुंचीं तहसीलदार नवनीता राय और सीओ शिवप्रताप सिंह ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिया। उसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिक्षक के शरीर पर मिले गंभीर चोट


तालग्राम। झाड़ियों में मिले पूर्व शिक्षक के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। जबकि परिजनों ने अपहरण और हत्या का आरोप लगाया था। लोग शव झाड़ियों में फेंकने का अनुमान लगा रहे हैं। लोगों में चर्चा है कि वह तिर्वा से यहां कैसे पहुंचे। अब पुलिस कई बिंदुओं पर गंभीरता से छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। इसी से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें