फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अचानक ब्रेक लगने से पलटा ट्रक, शिक्षक की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार शिक्षक को बचाने के लिए ब्रेक लगाने पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के नीचे शिक्षक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला जा सका। मौत की खबर से शिक्षक के परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला रामकृष्ण नगर निवासी सचिन प्रजापति (27) शुक्रवार रात 10 बजे बाइक से ग्रीन फील्ड हाईवे पर जा रहे थे। बताया गया कि समधन कट के समीप वह हाईवे पर विपरीत दिशा में बाइक चला रहे थे। इसी दौरान झारखंड के जमशेदपुर से तार लादकर गाजियाबाद जा रहा ट्रक आ गया। ट्रक चालक ने बाइक को सामने देखकर अचानक ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगते ही ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक सवार सचिन प्रजापति के ऊपर ही पलट गया और बाइक समेत ट्रक के नीचे दब गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सचिन प्रजापति को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी प्रियंका का रो-रोकर हाल बेहाल है। सचिन अपने पीछे पत्नी प्रियंका और दो पुत्र तनिष्क व कुशाग्र को छोड़ गए हैं। वह अपने विद्यालय में शिक्षक के रूप में शिक्षण कार्य करते थे। हादसे से परिवार के साथ ही परिचितों और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें