फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खड़ी कार में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। एक्सप्रेसवे पर पीली लाइन पर खड़ी कार को शनिवार सुबह पीछे से आए अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कार से कुछ दूर घिसटने के बाद कार पलट गई। हादसे में कार सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। कार में सवार अन्य 10 सदस्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। कार सवार ग्वालियर से अयोध्या जा रहे थे।
विज्ञापन



कर्नाटक के जिला धारवाड़ के थाना नवलगुंड लिंगराज सर्कल निवासी शोभाबाई(48) पत्नी अरविंद, परिवार के आरुष(9) पुत्र प्रकाश, अरविंद(64) पुत्र विठ्ठल शाह, सुजीत(12) पुत्र सुरेश, लक्ष्मी बागला(64) पत्नी रामचंद्र, सुमन अतनी(40) पत्नी तुलसीदास, शुभि(9) पुत्री तुलसीदास, नारायण(64) पुत्र विठ्ठल शाह, लक्ष्मी(56) पत्नी नारायण के साथ मध्य प्रदेश में धीरज महाराज के सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वहीं, शोभाबाई के पिता महाराष्ट्र के बोरिवली ईस्ट मुंबई निवासी अरुण कोल्हापुरे (68) भी अपनी पत्नी हेमा (64) भी सत्संग सुनने पहुंचे थे।
सभी लोगों ने ग्वालियर में एक कार किराये पर ली और अयोध्या में रामलला के दर्शन करने का प्लान बनाया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के गोवा विरियाहार गांव के पास ड्राइवर ने कुछ देर आराम करने के लिए कार को पीली पट्टी पर रोक दिया।
विज्ञापन

सुबह करीब 5:30 बजे पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया, जहां पर अरुण कोल्हापुरे और उनकी बेटी शोभाबाई को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी।
थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
-

इनसेट
फोटो :04: विरियाहार के पास अवैध कट पर खड़े वाहन। संवाद

एक्सप्रेसवे के अवैध कट ले रहे जान

तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तिर्वा से सौरिख तक प्रत्येक गांव के सामने लोगों ने जाल काट कर अवैध कट बना लिए हैं। थाना तालग्राम क्षेत्र में गोवा, शकरहनी, विरियाहार, टिकुरियन, ढिपारा, भवनियापुर, मछैया, रनवा, बेहटा आदि गांव के पास अवैध कट हैं। इन अवैध कटों पर लोगों ने चाय पकौड़ी, समोसा की दुकानों और ढाबा खोल रखे हैं। चालक वाहनों को एक्सप्रेसवे पर घंटों खड़ा कर दुकानों से चाय, कोल्ड ड्रिंक लेकर आराम फरमाते हैं। इस कारण खड़े वाहन के कारण वाहन चालक नियंत्रण नहीं कर पाते और हादसे हो जाते हैं। यूपीडा ने हादसे रोकने को तारों की जाली की फेंसिंग कराई है, लेकिन कुछ लोगों ने तारों को काट कर फिर से अवैध कट बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें