नदसिया। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांगेमऊ गांव के पास स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। ट्रक में प्याज की बोरियां लदी थीं, जो फैल गईं। हादसे में चालक-परिचालक दोनों घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डाक्टर ने उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। ट्रक चालक मेहरबान खान व परिचालक साहिल खान निवासी धनौली थाना शाह जिला बरेली गुजरात से प्याज लेकर बांग्लादेश जा रहा थे। तभी आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे 191 किलोमीटर व गांगेमऊ गांव के समीप ट्रक की स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।