फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: टायर फटने से डिवाइडर से टकराया ट्रक, धू-धूकर जला

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। गुजरात से मिट्टी के खपरैल, कपड़े की गांठें और छाते की छड़ी लेकर नेपाल जा रहा ट्रक टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। तभी डीजल टैंक फटने से ट्रक में आग लग गई। हादसे में ट्रक समेत लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। चालक और खलासी ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन



राजस्थान के अलवर के थाना व कस्बा गाजी निवासी चालक रमेश चंद्र मीना गांव के खलासी सुरेंद्र सिंह के साथ ट्रक लेकर नेपाल के काठमांडू जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के थाना तालग्राम के भीखमपुर सानी गांव के पास शनिवार शाम चार बजे ट्रक का अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस दौरान ट्रक का डीजल टैंक भी फट गया और आग लग गई। चालक और खलासी ने कूद कर जान बचाई।
सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया मौके पर पहुंचे। यूपीडा कर्मियों ने पानी टैंकर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका, तब तक ट्रक और सामान जल गया। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने हादसे की सूचना ट्रांसपोर्ट कंपनी को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें