फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा जख्मी

Tue, 25 Apr 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। भतीजी की शादी में शामिल होकर बेटे के साथ लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। 100 शैया अस्पताल के सामने जीटी रोड पर पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

थाना तालग्राम के अतरौली गांव निवासी मुकेश शाक्य की पत्नी अर्चना देवी (42) पिछले दिनों 22 अप्रैल को भतीजी की शादी में शामिल होने मायके तिसौली थाना कायमगंज गई थीं। शादी समारोह होने के बाद मंगलवार की दोपहर वह पुत्र सौरभ (18) के साथ बाइक से घर आ रही थीं। बताया जा रहा है कि रास्ते में जीटी रोड पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रक का ऊपर से निकल गया। टक्कर लगने से बाइक समेत सौरभ सड़क के किनारे जा गिरा, जिससे वह बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग निकला। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 100 शैया अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। उधर हादसे की सूचना पर मृतका के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतका के दो पुत्र सौरभ व राघव हैं। पति खेतीबाड़ी करते हैं। परिवार में गम का माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें