फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी स्लीपर बस में ट्रक ने मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
Truck collided with a standing sleeper bus, two injured - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्लीपर बस में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पीछे की सीट पर बैठे दो यात्री घायल हो गए। उधर, एक अन्य घटना में इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर महिमा ट्रेवल्स की स्लीपर बस सिद्धार्थ नगर से 35 सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। ग्राम बहादुरपुर के सामने चालक श्रीनाथ(32) ने लघुशंका के लिए बस को किनारे खड़ा किया। उसी समय तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस में चीख-पुकार मच गई। पीछे की सीट पर बैठे चंद्रकांत(31) पुत्र कृष्णचंद्र व सुरेंद्र(30) पुत्र वंश बहादुर घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से तिर्वा मेडिकल कालेज भेज दिया गया।
उधर, एक अन्य घटना में रायबरेली के गोला बाजार निवासी डॉ. सुशांत(45) पुत्र सुभाष रस्तोगी, बहन निधि(35) के साथ दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। कार को मोहम्मद रफी (40) पुत्र जुबेर अहमद चला रहे थे। सिकंदरपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। यूपीडा व पेट्रोलिंग टीम ने तीनों को सीएचसी भिजवा दिया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोग दूसरे वाहन से घर चले गए। यूपीडा कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें