फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घरेलू कलह से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। घरेलू कलह से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदरपुर निवासी मुकेश सिंह सिकंदरपुर उप डाकघर में पोस्टमास्टर हैं। उनके पुत्र राहुल (36) की शादी सात साल पहले हुई थी, उसके पुत्र अंश (06) व पुत्री अंजलि (छह माह) है। परिजनों ने बताया कि राहुल को उसकी पत्नी से आए दिन विवाद होता था। तीन दिन पहले विवाद होने के बाद उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।
शुक्रवार को रतनपुर चंदरपुर गांव के खेतों में खड़े आम के पेड़ से फंदा लगाकर राहुल ने जान दे दी। शुक्रवार की शाम चार बजे खेतों की ओर निकले ग्रामीणों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें