फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पुलिस ने पकड़ी नकली सबमर्सिबल पंप बनाने की फैक्टरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। हाथरस से पुराने सबमर्सिबल पंप खरीदने के बाद उनकी मरम्मत पॉलिश कर अलग-अलग कंपनियों के स्टीकर लगाकर दुकानों पर बेचने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने इनके पास से 890 पुराने सबमर्सिबल पंप बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि गुरसहायगंज पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। इसके पास से 890 पुराने सबमर्सिबल पंप, 20 किलो एल्युमिनियम तार, 4,820 अलग-अलग कंपनियों के स्टीकर व अन्य सामान और उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में इन लोगों ने अपने नाम गुरसहायगंज के ग्राम डुड़वा बुजुर्ग निवासी अय्याज, जीशान, मोहल्ला किदवई नगर निवासी विवेक कुमार और हाथरस के सदर कोतवाली के मोहल्ला तरफरार पुलिस चौकी के निकट के निवासी सोहिल खान बताया। इन लोगों ने बताया कि हाथरस से पुराने सबमर्सिबल खरीदकर लाते हैं। इसके बाद उनकी मरम्मत और पॉलिश करते थे और फिर मोहर लगाकर पैकिंग करने के बाद दुकानों पर बेच देते थे। सबमर्सिबल बेचने से मिलने वाले रुपये को आपस में बांट लेते थे।


यह हुई बरामदगी
एसपी ने बताया कि इन लोगों के पास से 22 सबमर्सिबल पंप गत्तों में पैक, 868 पुराने सबमर्सिबल, 171 पैक करने के गत्ते, 202 वारंटी कार्ड, 14 चरखी में 20 किलोग्राम एल्युमीनियम तार, पंप की मरम्मत करने वाली 12 मशीन, 10 लोहे की बनी अलग-अलग कंपनियों की मोहर, 4,820 अलग-अलग कंपनियों के स्टीकर व पेंट, पेंचकस, हथौडा आदि अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें