फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के इंजन की चपेट में आए युवक की मौत

विज्ञापन
शव के पास मौजूद जीआरपी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। रेलवे लाइन पार करते समय युवक फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर जा रहे ट्रेन इंजन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर गाजीपुर जिले में रहने वाले परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के थाना जंगीपुर के गांव खलसापुर निवासी 20 वर्षीय सुनील पड़ोसी दोस्त अभिषेक व अन्य लोगों के साथ शहर की गैस एजेंसी रोड पर स्थित निजी कंपनी के हर्बल उत्पादनों की बिक्री करता था। वह दोस्तों के साथ कृष्णानगर में किराये के मकान में रहता था। कुछ दिनों से उसके मुंह में छाले थे। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह पैदल दवा लेने जा रहा था। वह तिर्वा क्रासिंग के पास फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर जा रहे ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें