फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फूंका छह मोहल्लों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। कस्बे में रखा 400 केवीए ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे कस्बे के छह मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। लोगों ने जल्द ट्रांसफार्मर ठीक कराने की मांग की। कस्बे के होली मोहल्ला में रखा ट्रांसफार्मर शनिवार की रात तेज आवाज के साथ फुंक गया। उपकेंद्र पर फोन कर बिजली आपूर्ति बंद गई। ट्रांसफार्मर खराब होने से बजरिया, टीला, लक्की टोला, गिरी कुआं और गढ़वा टोला में आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब आठ हजार लोग प्रभावित हैं। सभासद राजेश शर्मा, पूर्व सभासद शकील, परवेज, संजीव शाक्य, राहुल, हिमांशु, विपिन त्रिपाठी, मनोज सिंह ने ट्रांसफार्मर रखवाने की एसडीओ से मांग की है। एसडीओ अविनभ श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द नया ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। जेई को स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें