फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 1200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने मंगलवार को हड़ताल कर दी। यूनियन की अपील पर जिले की सभी सरकारी और गैर सरकारी बैंकों में कामकाज ठप रहा। इस हड़ताल से 1200 करोड़ रुपये के लेनदेन प्रभावित रहा है।
विज्ञापन

यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन की अपील पर बैंक कर्मियों ने यह हड़ताल की। बैंक खुलने के निर्धारित समय पर कर्मी अपनी-अपनी बैंक शाखाओं में पहुंचे और उन्होंने कामकाज ठप रखते हुए प्रदर्शन किया। केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक जैसी प्रमुख शाखाओं के बाहर कर्मियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान धन निकासी और पैसा जमा करने के लिए पहुंचे ग्राहक बैंकों के बाहर खड़े रहे, लेकिन उनका कोई काम नहीं हो सका। इससे ग्राहकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा और उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
बैंक इम्प्लाइज यूनियन के जिला महामंत्री गोपालजी मिश्रा ने बताया कि उनकी मुख्य मांग सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में इस संबंध में एक समझौता हो गया था पर सरकार से अनुमति न मिलने के कारण यह अभी तक लंबित है। कहा कि केवल एक दिन की हड़ताल से ही कन्नौज में 1200 करोड़ रुपये के लेनदेन का कारोबार प्रभावित हुआ है, जो इस हड़ताल के व्यापक असर को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें