फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कार सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। सौरिख बिधूना मार्ग पर एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार बुजुर्ग की मौत हो गई और उसकी बेटी, दामाद समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बदायूं जिले के मूसा झाग थाना क्षेत्र के ग्राम मझरा निवासी मोनू पुत्र नेमपाल की ससुराल औरैया के जिले के डेरामंगलपुर थानाक्षेत्र के धर्मपुर गांव मेें है। मोनू गुरुवार को किराए की कार लेकर पत्नी को विदा कराने ससुराल गया था। रात में वह पत्नी को लेकर लौट रहा था। रात करीब 11 बजे सौरिख बिधूना मार्ग पर एक्सप्रेसवे के अंडरपास के करीब सर्विस रोड से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।
हादसे में मोनू, उनकी पत्नी प्रीती, दो बच्चे, ससुर कमलेश और कार का चालक राकेश कुमार पुत्र उदयराज घायल हो गए। पुलिस ने सभी को तिर्वा मेडिकल कालेज भिजवा दिया, जहां कमलेश सिंह की मौत हो गई। अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें