फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को पीटा, दस हजार रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के सौरिख तिराहे पर सरिया उतारने के बाद मजदूरों ने पैसों के लिए हुए विवाद में ट्रक चालक को पीटकर दस हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित चालक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के खाटीगांव निवासी ट्रक चालक पिंकू भदौरिया पुत्र धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह ग्वालियर के बामोर से सरिया लादकर लाए थे। सरिया को सौरिख तिराहे पर उतार रहे थे। ट्रक खाली होने के बाद ढाले के रुपयों को लेकर विवाद हो गया। इस पर कांशीराम कालोनी के दो युवकों ने मारपीट कर दी। ट्रक पर चलने वाले संकेत पुत्र रंजीत सिंह (निवासी ग्राम कउआटांडा) ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीट दिया। दोनों युवकों ने दस हजार रुपये छीन लिए। कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। इनसे कोतवाली लाकर पूछताछ की।
कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक खाली करने के बाद ढाला के लेनदेन को लेकर विवाद और मारपीट हुई है। रुपये छीने जाने की बात की पुष्टि नहीं हो रही है। मारपीट करने वाले दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें