फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने साइकिल सवार बहनों को कुचला

विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
इंदरगढ़(कन्नौज)। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूल से घर लौट रहीं बहनों की साइकिल को टक्कर मार दी। कुचल जाने से एक की मौत हो गई। दूसरी घायल है। परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। चालक भाग निकला।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ के सहियापुर गांव निवासी रामवीर की पुत्री लाली(15) कक्षा आठ की छात्रा थी। मीनू (12) कक्षा सात में पढ़ती है। दोनों बहनें शुक्रवार को इंदरगढ़ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय कचाटीपुर में साइकिल से पढ़ने गई थीं। लौटते समय खेमपुर्वा गांव के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल को टक्कर मार दी। लाली की घटनास्थल पर मौत हो गई। मीनू गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर मौके से भाग निकला। हादसा देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर व शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

घायल मीनू को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें