फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से धान व्यापारी की मौत

विज्ञापन
मेडिकल कालेज में खड़े परिजन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। ट्रैक्टर की टक्कर से सोमवार की रात औरैया के धान व्यापारी की मौत हो गई। हादसा तिर्वा तहसील के पास हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जनपद औरैया के थाना सहायल के गांव बगियापुर निवासी निरपत(30) पुत्र चंद्रशेखर धान व्यापारी थे। वह अपने यहां से धान की खरीद कर बिक्री करने के लिए ट्रैक्टर से हरदोई गए थे। सोमवार की रात लौटते समय तिर्वा तहसील के समीप वह ट्रैक्टर से उतरकर आगे खड़े हो गए। अचानक ट्रैक्टर चल पड़ा। वह चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने धान व्यापारी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें