फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग पर जलभराव से आवागमन दुश्वार

Mon, 07 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम नगला बलदेव के ग्रामीण काफी समय से कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। आरोप लगाया कि  अभी तक उनके गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया है। कई बार समस्याओं के समाधान की शिकायत कर चुके हैं, पर समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


गांव तक जाने वाले मार्ग की हालत काफी खस्ताहाल है। वहीं गांव के कई कच्चे मार्गों पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों हुई बारिश से स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई। सड़क पर हुए जलभराव और कीचड़ से वहां से निकलने के प्रयास में आएदिन ग्रामीण फिसल कर चुटहिल हो जाते हैं।

इसके साथ ही वहां काफी दिनों से भरा कीचड़युक्त पानी से बदबू आने लगी है। जिस कारण अब उसमें मच्छरों की फौज पनप रही है। ग्रामीणों ने प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के मेघनाथ के मकान के पास लगा हैंडपंप पिछले तीन माह से खराब पड़ा है।
विज्ञापन


इससे ग्रामीणों को पानी भरने को काफी दूर लगे हैंडपंप तक जाना पड़ता है, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं खराब पड़े हैंडपंप के पास जलनिकासी न होने से उसमें भी पानी भर जाता है। कई बार अफसरों से भी शिकायत की गई, पर समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

हेतराम, रामनाथ, मेघनाथ, कैलाश, महेश, सुभाष, सुरेश, लंकुश, रक्षपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, वीरभान और अरविंद आदि ने कहा कि अगर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान न किया गया तो वह लोग प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें