फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद के समर्थन में कूदे व्यापारी

Wed, 28 Jun 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
एक निजी गेस्ट हाउस बैठक करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक जुलाई को पूरे देश में जीएसटी लागू किया जा रहा है। सरकार पूरे देश को एक टैक्स में जोड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं, जीएसटी के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कन्नौज के पदाधिकारियों व संगठन के सदस्यों ने मंगलवार को शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में बैठक की। सदस्यों ने कहा कि सरकार व्यापारियों के विरोध में काम कर रही है। तमाम विसंगतियों के बावजूद जीएसटी को देश के व्यापारियों पर थोपा जा रहा है। जिसकी कीमत वर्ष 2019 में चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि 30 जून को भारत बंद के समर्थन में जिले के व्यापारी भी साथ हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को तिर्वा क्रासिंग पर एक निजी गेस्ट हाउस में जिले के सभी व्यापार मंडलों की एक बैठक जीएसटी के मुद्दे पर हुई। जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल ने कहा कि देश का व्यापारी टैक्स देना चाहता है लेकिन वायदे के अनुसार टैक्स का सरलीकरण हो, न कि उसे जटिलताओं से भरे थाल में पेश किया जाए। इनकम टैक्स रिटर्न फार्म भरने के लिए अंग्रेजी प्रारूप ही रखा गया है जो कि पूर्णतया गलत है। उत्तर भारत में अधिकतर व्यापारी कम पढ़ा लिखा है वह सिर्फ हिंदी बोल पाता है ऐसे में वह दूसरों पर निर्भर हो जाएगा और उस पर इसका भी खर्च बढ़ेगा। बैठक में नगर अध्यक्ष अरविंद दुबे उर्फ श्याम ने कहा कि व्यापारियों पर सजा के प्रावधान रखे गए हैं जो पूर्णतया गलत हैं। सभी व्यापारी इसका कड़ा विरोध करते हैं। कहा कि टैक्स की दरें 15 फीसदी से कम की जाएं।

विवेक नारायण मिश्रा ने कहा कि इनकम टैक्स रिटर्न पूर्व की तरह तिमाही जमा करने की व्यवस्था की जाए। व्यापारियों को विभाग की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है। इसके लिए शहरों में व्यापारी सुविधा केंद्र खोले जाए। निर्णय लिया गया कि सभी व्यापारी 30 जून को भारत बंद का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान रतन गुप्ता, राजू सरदार, आनंद कुशवाह, प्रदीप शंकर दुबे, अनिल गुप्ता, राज शर्मा, राकेश गुप्ता, रमेश मेहरोत्रा, अनूप कुमार गुप्ता, राकेश गुप्ता, कमल दुबे, आलोक गुप्ता, राहुल सिंह, विमल, राजेश वैश्य, नीरज, लालू वैश्य, अरविंद सिंह, राधेश्याम पाल, चंद्रप्रकाश वर्मा, प्रदीप वर्मा समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें