फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरेंगे व्यापारी

Fri, 08 Jan 2016 12:40 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं जिला महामंत्री राजीव दुबे गुरुवार को ठठिया पहुंचे। चोरी के शिकार हुए पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि व्यापार मंडल हर स्तर पर उनके साथ है।
विज्ञापन


इस दौरान चेतावनी दी कि पुलिस ने यदि ठठिया में चोरियों का शीघ्र खुलासा न किया तो व्यापारी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। गुरुवार को पहुंचे व्यापारी नेताओं ने बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर ठठिया के व्यापारियों के साथ दीपक सिंह के प्रतिष्ठान पर बैठक की।

इसमें जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि पूरे जिले में व्यापारियों एवं दुकानदारों के साथ आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। कहा कि संगठन चुपचाप नहीं बैठ सकता है। छिबरामऊ, इंदरगढ़ और तिर्वा के बाद ठठिया में चोरों ने पुलिस को सीधी चुनौती दी है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों को ही चोर अपना निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


व्यापार मंडल इन घटनाओं की घोर निंदा करता है। साथ ही जिले की पुलिस से अपेक्षा करता है कि इन घटनाओं को गंभीरता से लेकर शीघ्र खुलासा किया जाए। जिला महामंत्री ने कहा कि कन्नौज में हुई चोरी की घटनाओं को प्रदेश स्तर पर होने वाली बैठक मेें प्रदेश अध्यक्ष संदीप बंसल के सामने रखेंगे।

बाद में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारी थानाध्यक्ष रवींद्रनाथ यादव से मिलने पहुंचे और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वे घटना का शीघ्र ही खुलासा करेंगे। इस मौके पर कमलेश सिंह, दिलीप गुप्ता, सुनील ओमर, निरंकार अग्निहोत्री, योगेंद्र कुशवाहा, अनीस, गोपाल ओमर और जय सिंह राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें