छिबरामऊ(उन्नाव)। इंदिरा नगर मोहल्ले में रहने वाले खराद व्यापारी चंद्रशेखर शर्मा की जेब काटकर उचक्के 50 हजार रुपये ले भागे।
व्यापारी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि बैंक में 80 हजार रुपये जमा करने के लिए ई-रिक्शा में बैठकर जा रहे थे। सौरिख तिराहे से एक अज्ञात व्यक्ति बगल में बैठ गया। एक जेब में 30 हजार रुपये था तथा दूसरी जेब में 50 हजार। जब बैंक पहुंचा तो एक जेब कटी थी, उसमें रखा 50 हजार रुपये गायब था। इधर-उधर ई रिक्शा को खोजा परंतु नहीं मिला। व्यापारी ने इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। व्यापारी ने बताया मेरी तबीयत ठीक नहीं है, मैं रिक्शा चालक को पहचान भी नहीं सकूंगा। ऐसे में रिपोर्ट लिखाने पर पुलिस ही तमाम सवाल जवाब करेगी।