फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दस घायल

Sun, 11 Jan 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्राली तिर्वा रोड पर पलट जाने से दस लोग घायल हो गए। तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। इस दौरान तिर्वा रोड पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


थाना छिबरामऊ के घुसुआपुर गांव निवासी सौरभ के पुत्र का अन्नप्रासन कार्यक्रम था। इसके लिए गांव से तीन ट्रैक्टरों में भरकर लोग तिर्वा स्थित मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर जा रहे थे। आगे चल रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाजार के मध्य पलट गया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर लोग मदद के लिए पहुंचे।

कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी आदित्य प्रकाश यादव ने घायल हुए आलोक पुत्र रामपाल, आदेश पुत्र अशोक, अजीत पुत्र अवधेश, विश्वनाथ पुत्र रामपाल, उपेंद्र पुत्र जगदीश, ट्रैक्टर चालक पवन पुत्र सुरेंद्र, जितेंद्र पुत्र दीनदयाल, हरीश पुत्र लाखन सिंह, राहुल पुत्र अहिबरन, अमित पुत्र सुरेंद्र को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी डा.अजय यादव ने चिकित्सकों की टीम लगाकर घायलों का उपचार शुरु किया। गंभीर रुप से घायल आलोक, आदेश, अजीत को जिला अस्पताल रिफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर पर बज रहे डीजे पर ट्राली में सवार लोग नृत्य कर रहे थे। इसी वजह से ट्रैक्टर असुंतलित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें