मलिकपुर। खेत जोतकर घर लौटते समय ट्रैक्टर खड्ड में पलटने से किसान की मौत हो गई।
मलिकपुर निवासी कमलेश कुमार (45) रविवार शाम ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर घर लौट रहा था। चकरोड पर ट्रैक्टर की पहिया फिसल गया और ट्रैक्टर खड्ड में पलट गया। चपेट में आने से कमलेश गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने फर्रुखाबाद के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।