गुरसहायगंज (कन्नौज)। करंट लगने से गर्भवती की ससुराल में मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान मायके से आए लोगों ने दामाद को पीट दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
कानपुर देहात के कस्बा रुरा निवासी किसान रमेश कुशवाहा ने 2020 में बेटी सुमन की शादी मिरगांवा निवासी करन कुशवाहा के साथ की थी। मौजूदा समय सुमन गर्भवती थी। सोमवार सुबह वह इमर्शन रॉड से नहाने के लिए बॉल्टी में पानी गर्म कर रही थी। इस दौरान पानी में हाथ जाने से सुमन करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। पिता रमेश कुशवाहा परिजनों साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर दामाद करन के साथ मारपीट कर दी।
कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि जांच में सुमन की मौत करंट से होना पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।