फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निचली गंगा में पलटा ट्रैक्टर, युवक की मौत

Thu, 16 Feb 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
राोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ठठिया थानाक्षेत्र के फकरपुर के निकट बुधवार की रात ट्रैक्टर निचली गंगा नहर में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से युवक की मौत हो गई। भाई ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


ठठिया थानाक्षेत्र के बघवा गांव निवासी अनूप कुमार बुधवार की देर रात ट्रैक्टर से मिक्सर मशीन लेकर चंपकपुर छोड़ने जा रहा था। उसके साथ दोस्त पड़ोसी गांव मदनापुर के वीरेंद्र (26) और अशोक भी गए थे। देर रात लौटते समय ट्रैक्टर फकरपुर गांव के पास निचली गंगा नहर में पलट गया। वीरेंद्र के ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चालक अनूप व अशोक कूदकर भाग निकले। ट्रैक्टर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने वीरेंद्र को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गुरुवार की दोपहर मृतक के भाई सुरेंद्र कुमार ने अनूप के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर भाई की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इस संबंध में ठठिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह यादव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जा रही है।

10 माह पहले हुई थी शादी, गोद में बच्ची
मदनापुर गांव निवासी वीरेंद्र की शादी 25 अप्रैल 2016 को तालग्राम थानाक्षेत्र के चचियापुर गांव निवासी रूबी के साथ हुई थी। घर परिवार को चलाने के लिए वह तीन माह से काम पर भी जा रहा था। इधर वीरेंद्र की मौत से बेसुध रूबी कई बार बेहोश हो गई। रूबी को अब मासूम बिटिया के भविष्य की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें