फोटो:02: अतुल कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : आवंटन के बाद तिरपाल डालकर रह रहे विस्थापित परिवार।
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अमोलर अंडरपास पर गुरुवार भोर टायर फटने से कार के नीचे उतरे ट्रैक्टर कंपनी के सुपरवाइजर की माैत हो गई। वह साथियों के साथ गुरुग्राम से अयोध्या में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच कर परिजन को सूचना दी।
पूर्वी दिल्ली के थाना मयूर विहार के त्रिलोकपुरी ब्लॉक निवासी अतुल कुमार (25) ट्रैक्टर कंपनी में सुपरवाइजर थे। वह दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गुरुग्राम से अयोध्या जा रहे थे। साथ में कंपनी में काम करने वाले अयोध्या के तारून थाना क्षेत्र के हिरावनपुर निवासी चंद्रशेखर और बोबी भी थे।
सुबह करीब साढ़े तीन बजे उनकी कार का टायर फट गया। अतुल ने कार को पीली पट्टी पर खड़ा कर दिया और टायर बदलने के लिए जैसे ही नीचे उतरे तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।
सूचना मिलने पर सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, एटलस गश्ती दल और डायल 112 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घायल अतुल को साथियों ने एंबुलेंस से तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा जाएगा और तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई होगी।