फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पटरी दुकानदार होंगे शिफ्ट, ई-रिक्शों के होंगे रूट निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर में बढ़ रही जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका प्रशासन नई पहल करने जा रहा है। पालिका पटरी दुकानदारों को कैरदा रोड पर चिह्नित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, ई-रिक्शों के रूट निर्धारण के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। पालिका ने इस मुहिम को जमीन पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जनवरी माह में जाम की समस्या को लेकर नगर के 12 से अधिक संगठनों ने नगर पालिका गेट पर धरना प्रदर्शन भी किया था। मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी ग्रुप संचालक गौरव त्रिपाठी ने ईओ से मिलकर समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि लगातार लगने वाले जाम से आम नागरिकों, व्यापारियों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के प्रमुख मार्गों पर सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए ठोस और स्थायी समाधान की मांग उठाई थी। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ई-रिक्शों के पंजीकरण के लिए टीम गठित कर दी गई है और यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही ई-रिक्शे का रूट निर्धारण किया जाएगा। पटरी दुकानदारों और रेहड़ी-फेरी वालों को कैरदा रोड के चिह्नित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा मुख्य मार्गों पर सीमांकन कर वीडियोग्राफी कराई जाएगी और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने स्पष्ट किया कि गली-मोहल्लों में रास्ता बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ भी नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें