फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में कस्बा के छात्रों ने जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। विद्या भारती शिक्षा के साथ-साथ खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है। इससे छात्रों में खेलों के प्रति नया उत्साह और नई उमंग आ सके।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के सतना में विद्या भारती की 35वां अखिल भारतीय खेलकूद एथलेटिक्स समारोह 2024 का आयोजन 23 से 27 अक्तूबर तक किया गया। इसमें खेलकूद की विभिन्न विद्याओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
इन प्रतियोगिताओं में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा के छात्रों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। अंडर 17 वर्ग में विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र रीतांशु भदौरिया ने लंबी कूद में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी क्रम में कक्षा 11 के छात्र गौरव ने 400 मीटर रिले रेस व लंबी कूद में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्रा व प्रबंधक प्रदीप कुमार गुप्त ने दोनों छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने छात्रों के साथ ही प्रशिक्षक शारीरिक प्रमुख आचार्य राम कुमार को भी पुष्पमाला पहना कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें