फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान प्रभावित किसानों के लिए मिला बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। सरकार ने नौ माह पहले ठठिया क्षेत्र में तूफान से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए 33.21 लाख रुपये का बजट दिया है। इस बजट से 15 गांवों के करीब 1600 किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। बजट मिलते ही तहसील प्रशासन ने किसानों को सूची तैयार करानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मई 2020 में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि होने से ठठिया थाने के भुन्ना, भखरौली, बहसुइया, ठठिया, पिपरौली, जल्लापुर, उमगरा, फकरपुर, बरेवा, सुर्सी, गुरौली, निस्तौली, जैनपुर, चंदौली, अलीपुर आहना, तिजलापुर गांव के किसानों की फसल, मकानों को नुकसान हुआ था। पशु हानि भी हुई थी। चार लोगों की जान चली गई थी। प्रशासन ने जनहानि वाले परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया करा दी थी। तूफान से किसानों की फसलों को भी काफी नुकसान हुआ था। तहसील प्रशासन ने किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय लेखपालों से आकलन करवाया। इसके बाद शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। नौ माह गुजरने के बाद सरकार ने अब तूफान से पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता के लिए 33.21 लाख रुपये का बजट दिया है।
खातों में भेजी जाएगी आपदा की राहत धनराशि
तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने बताया कि 15 गांवों के करीब 1600 किसान तूफान से पीड़ित हुए थे। जल्द सभी पीड़ित किसानों के खातों में आपदा की राहत धनराशि भेज दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें