फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सीबीआई अधिकारी बताकर रिटायर प्रधानाध्यापक की चेन-अंगूठी ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। टप्पेबाज ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर एक रिटायर प्रधानाध्यापक से चेन और अंगूठी ले ली और भाग गया। वारदात सदर तहसील गेट के पास हुई। शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

शहर के कुतलुपुर निवासी पुरुषोत्तम नारायण दीक्षित मकरंद नगर के केएस हायर सेकेंड्री स्कूल में प्रधानाध्यापक पद से रिटायर हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी जमीन के कागज जांच के लिए सोमवार को सदर तहसील लेकर पहुंचे थे। जैसे ही वह तहसील के गेट के पास पहुंचे एक अंजान व्यक्ति ने उन्हें कॉलर पकड़ कर रोक लिया। धौंस जमाते हुए खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया।
किसी प्रकाश शुक्ला कपड़ा व्यापारी कांड की जांच की बात कहते हुए उनसे चेन व अंगूठी उतारने के लिए कहा। उसके झांसे में आकर उन्होंने दोनों चीजें उतारकर दे दीं। बाद में उसने कागज में लपेट कर वापस कर दिया और कहा कि इसे पहन कर मत आना। इसी बीच वह भाग गया। उन्होंने जब कागज खोल कर देखा तो उसमें पत्थर के टुकड़े थे। टप्पेबाज 26 ग्राम की चेन व छह ग्राम की अंगूठी ले गया, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। टप्पेबाज का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें