फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर तकनीकी खराबी से जाम लगा, लोग तीन घंटे तक रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निकवा कट के पास टोल प्लाजा पर मशीनों में तकनीकी खराबी से वाहनों का तीन घंटे जाम लगा रहा। लखनऊ से आई टेक्निकल टीम ने खामियां दुरुस्त कीं। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

तालग्राम के निकवा कट पर लखनऊ की तरफ जाने वाले टोल प्लाजा के बैरियर सिस्टम में खराबी से वाहनों का आवागमन रुक गया। लखनऊ की तरह जाने के लिए वाहन एक्सप्रेस पर नहीं चढ़ सके। इससे जाम में फंसे वाहनों को करीब तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। जाम के चलते वाहन आगे-पीछे भी नहीं हो पा रहे थे। वाहनों में सवार लोग प्यास से तड़पते रहे। लखनऊ से आई इंजीनियरों की टीम ने खराबी दूर की। सहायक सुरक्षा अधिकारी नामवर सिंह ने बताया तकनीकी कमी आ गई थी। यह दुरुस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें