फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य के लिए घातक है तंबाकू सेवन

Sun, 31 May 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को तहसील सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया।  यहां अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तंबाकू सेवन को स्वास्थ्य के लिए घातक बताया। उन्होंने कहा कि तंबाकू के सेवन से कई तरीके के रोगों के साथ ही कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लोग ग्रसित हो जाते हैं। इससे दूर रहें और लोगों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन


गोष्ठी में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश शाक्य ने कहा कि अन्य प्रांतों में तंबाकू के सेवन पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में प्रदेश सरकार को भी तंबाकू की बिक्री और उत्पादन पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में बार एसोसिएशन के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने की भी बात कही।

अधिवक्ता संजीव दुबे ने कहा कि कैंसर से ग्रसित होने का सबसे बड़ा कारण तंबाकू है। इस दौरान धर्मवीर, अनिल यादव, रामचंद्र मिश्रा, ललितप्रताप सिंह, सुशील पांडेय, जागेश्वरप्रसाद, दिलीप त्रिपाठी, रजनीश, संजीव गौतम, राजीव उपाध्याय, अरूण तिवारी, सुभाष शुक्ला, जयप्रकाश प्रजापति, दिलीप त्रिपाठी, आदित्य, अनुज, मोहित, आलोक दीक्षित, अंकित मौजूद रहे।
विज्ञापन


तंबाकू खाने से बचने की दी सलाह
कन्नौज। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायालय के संयुक्त सभागार में तंबाकू निषेध दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। तंबाकू से फैलने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई और तंबाकू के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी रामकृपाल ने कहा कि तंबाकू के दुष्परिणामों से तमाम जानलेवा बीमारियां फैल रही हैं।

विश्व में हजारों लोग तंबाकू जनित रोगों से रोजाना काल के गाल में समा रहे हैं। इनसे बचाव के लिए लोग जागरूक हों और तंबाकू के इस्तेमाल से बचें। इस मौके पर सिविल जज सीनियर डिवीजन/प्राधिकरण के जिला सचिव परशुराम, सिविल जज जूनियर डिवीजन रामविलास प्रसाद, न्यायिक मजिस्ट्रेट रोहित सिंह, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम तनु भटनागर, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन तृतीय सुरेंद्र सिंह सहित कई न्यायिक अधिकारी व अधिवक्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें