फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे न उठाए तो निरस्त होंगे लाइसेंस

Wed, 18 Feb 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली मेें चुनाव के दौरान जमा किए गए करीब एक दर्जन असलहों को सुपुर्दगी में नहीं लिया गया है। इसको लेकर लाइसेंस धारकों को पुलिस ने नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बीते लोकसभा चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गांव-गांव जाकर लाइसेंसी असलहे जमा कराए थे। सकुशल चुनाव संपन्न हो जाने के बाद इन असलहों को उनके स्वामियों द्वारा अपनी सुपुर्दगी में लिया जाना था।

अप्रैल 2014 में जमा कराए गए असलहों में से अभी भी कैलाश नाथ सेंगरमऊ, रामभरोसे रतनापुर, निसार अली घमाइचमऊ, गयाप्रसाद मियांगंज, राजकुमार सडुआपुर, रामनरायन मियांगंज, रामसनेही पाल खुर्रमपुर, रामभरोसे तेरामल्लू, लोकराम हैवतपुर कटरा, रामकिशन बरकागांव, रामशरन यादव गदनपुर बड्डू के असलहे अभी भी कोतवाली सदर में जमा हैं।
विज्ञापन


कोतवाल भुल्लन यादव ने एससीपी रामसुमिरन सिंह चौहान को निर्देश दिए हैं कि वे कोतवाली में जमा उक्त असलहा धारकों को नोटिस जारी करें। नोटिस मिलने के पांच दिन के अंदर यदि अपने शस्त्र को कोतवाली से न उठाया तो शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें