फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो लावारिस को बेटी बता कर दिया था अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दो माह पहले उमर्दा की गंग नहर में मिले मासूम बच्ची के शव के मामले में चाैंकाने वाली बात सामने आई है। बेटी की हत्या का दावा कर अंतिम संस्कार करने वाले युवक की बेटी पत्नी के पास पुलिस को जिंदा मिली है। इससे अब मासूम के असली माता-पिता और हत्यारों का पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

19 नवंबर 2019 को इंदरगढ़ थाने के उमर्दा इलाके में चटरुआपुर गांव के सामने गंग नहर किनारे पांच वर्षीय मासूम बच्ची का शव मिला था। रस्सी से गर्दन कसकर हत्या को अंजाम देकर शव फेंका गया था। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू की थी। इसी बीच 22 नवंबर को इटावा के चौबिया थाने के वनका गांव निवासी रामनरेश पुत्र रामप्रकाश ने बेटी की लाश होने की बात कही थी। रामनरेश ने बताया कि पत्नी दो बेटियों को लेकर रिश्तेदार के साथ चली गई थी। इसके बाद बड़ी बेटी की हत्या कर शव फेंक दिया। पिता ने शव कब्जे में लेने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया था।
इटावा में पत्नी के गायब होने का मामला दर्ज होने से इटावा पुलिस ने जांच शुरू की थी। कुछ दिन पहले इटावा पुलिस ने रामनरेश की पत्नी की तलाश में मैनपुरी में छापामारी की। यहां उसकी पत्नी दोनों बेटियों के साथ युवक के पास मिली। इस पर पुलिस टीम के होश उड़ गए। इटावा पुलिस ने अज्ञात लाश बताकर इंदरगढ़ पुलिस को लाश की शिनाख्त करने का मामला सौंप दिया। अब इंदरगढ़ पुलिस के सामने लावारिस मासूम के शव की शिनाख्त करना चुनौती बन गया है। थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि अज्ञात मासूम की शिनाख्त के लिए पुलिस गैरजनपदों के थानों से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें