फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए संघर्ष करें महिलाएं

Mon, 18 May 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़ कस्बे के पशु बाजार में रविवार दोपहर ग्रीन महिला एकता समाज सेवा संगठन के बैनर तले विराट महिला सम्मेलन आयोजन किया गया। इसमें आई महिलाओं को अपने हकों व हितों के लिए जागरुक रहकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया। सामाजिक बुराइयों व नशाखोरी के खिलाफ भी आंदोलन छेड़ने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने कहा कि महिलाएं अभी भी पूरी तौर पर जागरुक नहीं हो सकी हैं। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के रुप में महिलाएं निर्वाचित तो होती हैं, पर वह सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने नहीं पहुंचती। उनके स्थान पर उनके प्रतिनिधि के रुप में पति व भाई ही उनके रुतबे का फायदा उठाते हैं। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह जागरुक रहें। जल्द ही कन्नौज की सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व में महिलाओं का एक विशाल सम्मेलन होगा।

आयोजक अनिल पाल ने कहा कि वही देश विकसित कहे जाते हैं, जहां महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर सहभागिता करती हैं। जिस देश में महिलाएं पीछे रह जाती हैं, वह सिर्फ विकासशील देश कहलाता है। महिलाओं को चाहिए कि आगे आकर भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाएं। उन्होंने अपील की कि महिलाएं अपनी बेटियों के साथ भेदभाव न करे। उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाएं। महिलाओं को नशाखोरी व देहज जैसी बुराइयों के खिलाफ भी संघर्ष छेड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन


ग्रीन गैंग की कमांडर अंगूरी दहाड़िया ने कहा कि उनका संगठन प्रदेश भर में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। कार्यक्रम को पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य कंचन कनौजिया, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रांतीय उपाध्यक्ष डा.धनदेवी कनौजिया, सलोवा जिलाध्यक्ष इंद्रेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव, लोकतंत्र सेनानी शंभूदयाल मौर्या, कवि राधेश्याम मिश्रा, देशराज सिंह, ममता मिश्रा ने संबोधित किया। इस दौरान अमरेंद्र पाल, उमाशंकर बेरिया, सीता यादव, रामा देवी सहित ग्रीन गैंग की महिलाओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें