फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अज्ञानता का अंधकार खत्म करना जरूरी’

Mon, 22 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
संत निरंकारी भवन में आयोजित सत्संग में महात्मा सुशील बाबू ने कहा कि दुनिया से अज्ञानता का अंधकार समाप्त करना जरूरी है। इसके लिए भक्ति की डगर पर चलने की शिक्षा दी जाए।
विज्ञापन


कहा कि सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज के बताए रास्ते पर चलकर ही सत्य की आवाज को दुनिया तक पहुंचाया जा सकता है। हम सभी आपस में प्यार भरा वातावरण बनाए रखें। हर किसी के हृदय में प्यार मजबूत रहे। सभी मिल जुलकर सत्य ज्ञान के प्रसार में अपना योगदान देते रहें।

कहा कि निराकर पर पूर्ण विश्वास रख कर तप, त्याग, श्रद्धा, प्यार और नम्रता से मुक्त जीवन की महक हमेशा प्राप्त होती रहेगी और हम उसी रास्त पर चलने के लिए प्रेरित होते रहेंगे। महात्मा राजकुमार गुप्ता ने कहा कि निरंकारी सेवादल के स्वयं सेवक 23 फरवरी को तहसील परिसर में सफाई अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शशी प्रभाकर, मालती, नेहा, पूजा, किरन, मधु, विमला, सरोजनी, विमलेश, हरीराम, मनीष, नरेश चंद्र वर्मा, आरपी सिंह, रामरहीस, मुन्नालाल शर्मा, सतीश, गिरिराज, दयाशंकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें