तिर्वा (कन्नौज)। जन शिकायत के निस्तारण के लिए प्रदेश की रैंक में तिर्वा तहसील को पहला स्थान मिलने पर कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई। तहसील प्रशासन ने राजस्व कर्मियों को बधाई दी।
आमजन की शिकायत के लिए प्रदेश सरकार ने तहसील दिवस समेत मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ आईजीआरएस के तहत शिकायत के लिए सरकार ने पोर्टल बनाया है।
फरियादी पोर्टल पर अपनी शिकायतों को भेजते हैं और उनका निस्तारण कराने की मांग करते हैं। विभिन्न पोर्टल से एक माह में आई 362 जन शिकायत का तहसील प्रशासन ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करा दिया।
तहसीलदार अवनीश कुमार ने बताया कि एक माह में विभिन्न पोर्टल से 362 शिकायत आई थीं। सभी शिकायतों का तहसील प्रशासन ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करा दिया।शिकायत निस्तारण के लिए प्रदेश में तहसील को नंबर वन रैंक दी गई है। शिकायत निस्तारण में तहसील की पहली रैंक आने के बाद राजस्व कर्मियों को बधाई दी।