सौरिख (कन्नौज)। सुबह टहलने निकले तीन लोगों को निशाना बनाते हुए बाइक सवार लुटेरे मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मोबाइल लूट की घटना से लोगों भय व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सौरिख नगर के रहने वाले हिलाल अली शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे विधूना रोड पर दौड़ लगाने गए थे। उसी दौरान लुटेरों ने उनका मोबाइल छीन लिया। इसके एक घंटे बाद करीब छह बजे ग्राम कबीरपुर निवासी आकिल अपने दोस्त के साथ दिल्ली से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पैदल बात करते हुए घर लौट रहे थे।
एक महाविद्यालय के पास बाइक सवार लुटेरों ने दोनों के मोबाइल छीन लिए। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी दूर तक लुटेरों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि लोगों के मोबाइल छीने जाने की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार लुटेरों की तलाश की जा रही है।