फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिर्वा रोड पर चला अतिक्रमण अभियान

Mon, 22 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी दिनेश कुमार पी के निर्देश पर सरायमीरा चौकी प्रभारी ने टीम के साथ सरायमीरा और तिर्वा रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारी दुकानदारों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन


रविवार को सुबह 10 बजे के बाद सरायमीरा चौकी प्रभारी पप्पू ठैनुआ पुलिसकर्मियों के साथ तिर्वा रोड क्रासिंग पहुंचे। यहां उन्होंने मार्ग के किनारे ठेली व सब्जी लगाकर अतिक्रमण करने वालों को फटकार लगाई। यही नहीं दुकानें हटवाने के साथ ही चालान भी काटा। इसी तरह कलक्ट्रेट तिराहे के पास फुटपाथ पर दुकान लगाकर बैठे सब्जी विक्रेताओं की दुकानें हटवाईं।

कलक्ट्रेट तिराहे के आगे टायर की दुकान पर एकत्र नई साइकिलें हटवाने के निर्देश दिए। इसके बाद एक अन्य जनरल स्टोर की दुकान के आगे तख्त डालकर किए गए अतिक्रमण को उन्होंने हटवाया। इसके बाद पुलिस गोल कुआं तक गई, यहां पर भी सड़क के किनारे अतिक्रमण किए लोगों को फुटपाथ छोड़कर दुकान लगाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


चेतावनी दी कि यदि दोबारा दुकान फुटपाथ पर लगी मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाद में पुलिस टीम ने जीटी रोड के किनारे ठेली लगाकर चाट, सब्जी, फल बिक्री करने वाले दुकानदारों को नाली के पास खड़े होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डामर रोड से करीब तीन मीटर छोड़कर दुकानदार खड़े हों।

जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे बेंच या तख्त डालकर अतिक्रमण कर रखा था, उसे भी हटवाया गया। चौकी प्रभारी ने कहा कि अब प्रतिदिन इसी तरह का अभियान चलेगा। यदि दोबारा किसी ने अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें