फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिर्वा विधानसभा: पिता-पुत्र होंगे आमने-सामने

Fri, 27 Jan 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
प्र‌तिकात्मक
विज्ञापन
तिर्वा विधानसभा से पिता-पुत्र चुनाव में आमने-सामने होंगे। कम से कम निर्वाचन कार्यालय में दाखिल दस्तावेज तो यही आंकड़े बयां करते है। तिर्वा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ रहे विजय सिंह विद्रोही के पुत्र गौरव सिंह ने शुक्रवार को निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


एसडीएम तिर्वा राजेश कुमार यादव के मुताबिक शुक्रवार को तिर्वा विधानसभा में कुल पांच लोगाें ने नामांकन किया। जिसमें तिर्वा से बसपा से चुनाव लड़ रहे विजय सिंह विद्रोही के पुत्र गौरव सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में नामांकन पत्र दाखिल किया। शुक्रवार को तिर्वा विधानसभा से संयुक्त विकास पार्टी से राजू खान, निर्दलीय उम्मीदवार पवन कुमार भानू, गौरव सिंह निर्दलीय, मो. नय्यर खां व रघुवीर सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें