फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिर्वा मेडिकल कालेज में आईसीयू व एनआईसीयू में मरीजों की भर्ती बंद

Thu, 31 Aug 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. डीएस मारतोलिया व सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज के आईसीयू और एनआईसीयू वार्ड में करीब एक सप्ताह से मरीजों की भर्ती बंद है। बताया जा रहा है कि इन वार्डों की मशीनें खराब हैं और पैरा मेडिकल स्टाफ की भी कमी है। इस वजह से मरीजों को नहीं भर्ती किया जा रहा है। बुधवार को प्राचार्य डॉ. डीएस मारतोलिया और सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने दोनों वार्डों का निरीक्षण किया। प्राचार्य ने बताया कि शासन को पत्र भेजकर 40 पैरामेडिकल स्टाफ की मांग की गई है।
विज्ञापन
तिर्वा मेडिकल कालेज में इन दिनों व्यवस्थाएं गड़बड़ हैं। वार्डो के निरीक्षण के बाद प्राचार्य ने बताया कि आईसीयू और एनआईसीयू में लगी मशीनों में तकनीकी खराबी आ गई है। इस कारणएक सप्ताह से दोनों वार्डों में मरीजों की भर्ती बंद है। दोनों वार्डों के बेहतर संचालन के लिए प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डॉ. केके गुप्ता को पत्र भेजा गया है। इसमें 40 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती किए जाने की मांग की गई है। प्राचार्य ने बताया कि आईसीयू में वेंटिलेटर के संचालन के लिए कोई टेक्निकल स्टाफ नहीं है, अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की भी कमी है। उन्होंने बताया कि आईसीयू संचालन के लिए एनेस्थीसिया चिकित्सक नहीं थे। अब डॉ. विनोद कुमार की तैनाती की गई है। उन्हें ही आक्सीजन प्लांट का इंचार्ज बनाया गया है। पैरामेडिकल स्टाफ मिलते ही दोनों वार्ड ठीक से संचालित किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों वार्डों की दस वेंटिलेटर मशीनों और सेंट्रल आक्सीजन की व्यवस्थाओं को देखा। दोनों वार्डों में आक्सीजन सप्लाई के लिए मौजूद पाइप लाइन व विकल्प के तौर पर आक्सीजन सिलेंडर भी चेक किए। बताया कि जो कमियां मिली हैं, उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें