फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छेड़खानी से तंग युवती ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मामा के घर रह रहे युवक की छेड़खानी से तंग युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती के पिता ने कोतवाली पुलिस को युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के लालपुर गांव निवासी किसान ने कोतवाली प्रभारी राजकुमार को तहरीर दी। बताया कि 13 दिसंबर की दोपहर 18 वर्षीय बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने बताया कि फर्रुखाबाद के पुलिस लाइन मोहल्ला में रहने वाले एक युवक की उसके गांव में ननिहाल है। वह अक्सर बेटी से छेड़खानी करता था। जब बेटी ने आरोपी के मामा से शिकायत की, तो उसने बेटी के चरित्र पर सवाल खड़े कर दिए। इससे शर्मसार होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें