फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 738 चुनाव मैदान में डटे

Mon, 23 Nov 2015 11:58 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में विकास खंड क्षेत्र में प्रधान पद के लिए 96 सीटों पर होने वाले चुनाव में अब 738 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। उधर, वार्ड सदस्य पदों के लिए 1184 सीटों पर चुनाव होना था, पर नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने तक 131 वार्डों में एक भी नामांकन न होने से यह सीटें रिक्त रहेंगी।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी की प्रक्रिया चली। इस दौरान कई ग्राम पंचायतों से 62 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। निर्धारित समय के बाद चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई। 96 पदों के लिए होने वाले प्रधान पद के चुनाव में अब 738 प्रत्याशियों के बीच घमासान होगा।

ज्ञात हो कि प्रधान पद के लिए 801 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच के दौरान एक पर्चा निरस्त कर दिया गया था। उधर, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद के लिए 1184 सीटों पर चुनाव होना है। प्रशासन की सक्रियता से 1380 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच के दौरान 42 पर्चे किन्हीं करणों से निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन


30 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। अब 1308 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से कई वार्डों में सिर्फ एक-एक नामांकन होने से उनके सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने की पूरी संभावना है। विकास खंड क्षेत्र के 131 वार्ड ऐसे हैं, जहां एक भी नामांकन न होने से यह सीटें फिलहाल रिक्त रहेंगी।

उधर, सौरिख विकास खंड क्षेत्र में प्रधान पद के लिए 633 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच के दौरान एक नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया था, जबकि सोमवार को 61 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। अब यहां प्रधान पद के लिए 571 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें