फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं से क्षेत्र थर्राया

Sat, 17 Oct 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही रात में क्षेत्र में कई जगह चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात समेत नकदी पार कर दी। एक रात में हुई चोरी की घटनाओं से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन



चोरों ने सौरिख में जहां एक सर्राफाकी दुकान में धावा बोलकर जेवरात भरी तिजोरी उठा ले गए। वहीं ग्राम सरायसुंदर में घर में घुसकर लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। विशुनगढ़ में दिनदहाड़े घुसे चोरों ने जेवरात और नकदी पार कर दी।


इसी तरह ग्राम ब्राहिमपुर में सीढ़ी लगाकर घर में घुसे चोर ब्रीफकेस और बक्शा उठा ले गए। जिसमें जेवरात और नकदी रखी थी।



तीन सेफ तोड़ लाखों के जेवर, नकदी पार-- छिबरामऊ। ग्राम सराय सुंदर में चोर अशोक कुमार दुबे के घर पिछवाड़े की दीवार के सहारे चढ़कर अंदर पहुंच गए। चोरों ने बंद पड़े कमरे के गेट खोलकर अंदर रखी तीन सेफों के लॉक तोड़ दिए। रात ढाई बजे उनका पुत्र विमलेश लघुशंका के लिए उठा तो उसकी नजर कमरे के खुले गेट पर पड़ी तो वह हैरान रह गया।
विज्ञापन


अंदर सामान बिखरा पड़ा था। तीनों सेफों के लॉक टूटे पड़े थे। उसकी चीख सुनकर घर के अन्य सदस्यों की आंख खुल गईं। अशोक ने बताया कि चोर सेफ में रखे सोने के दो हार, नौ अंगूठी, बिछुआ, झाले, पायलें, तोड़ियां समेत 62 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। उन्होंने सूचना सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज को दी।


उन्होंने चुनाव डयूटी में स्टाफ के लगे होने के कारण असमर्थता व्यक्त करते हुए कहा कि फोर्स आते ही वह मौके पर पहुंचेंगे। बताया कि देर शाम तक इंतजार के बाद भी कोई भी पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं आया था।

जेवरात भरी तिजोरी उठा ले गए चोर- सौरिख। कस्बे में पुराना अस्पताल रोड स्थित देवांश गुप्ता की घर के बाहर सर्राफा की दुकान है। रात में किसी समय चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर रखी तिजोरी पार कर दी। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे मार्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर दुकान के टूटे पड़े तालों पर गई तो उन्होंने सूचना दुकान स्वामी को दी।

दुकानदार ने बाहर आकर देखा तो उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर से तिजोरी गायब थी। बताया कि तिजोरी में आठ किलो चांदी और डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवरात रखे थे।


कन्नौज से फोरेंसिक टीम इंचार्ज मुमताज अली ने दुकान पर पहुंचकर फ्रिंगर प्रिंट लिए। दोपहर बाद तिजोरी राजापुर बंबा के पास बगिया में टूटी पड़ी मिली। सूचना मिलते ही दुकान स्वामी और पुलिस मौके पर पहुंची।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें