फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शातिर लुटेरे व टप्पेबाज गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2014 12:16 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में राहगीरों के साथ लूटपाट व टप्पेबाजी करने में पुुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक एके जैन व अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष शाक्य ने पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन


इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गुनहां गांव के बाहर टावर में सो रहे दर्जनों मजदूरों की पिटाई कर नकदी व मोबाइल लूट लेने के मामले में एसपी ने सर्विलांस टीम व इंदरगढ़ थानाध्यक्ष को बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगाया था। मंगलवार सुबह पुलिस को इसमें सफलता मिल गई।

गुनहां पुल के पास पांच बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े थे। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में शौकीन अलीनिवासी हिम्मतपुर थाना ठठिया, चंदन उर्फ चांद निवासी तालग्राम, इरफान निवासी शाहपुर औरैया को दबोच लिया। पुलिस को चकमा देकर बाबू उर्फ हीरो, शमशुल नट भाग जाने में सफल रहे।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से दो तमंचा 315 बोर, 4 चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि इन्होंने ठठिया थाना क्षेत्र में दो महीने पहले एक ग्रामीण से मोबाइल व नकदी लूट ली थी।

इसी तरह इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में 9 नवंबर को गुनहां गांव के पास टावर पर सोए मजदूरों पर यूकेलिप्टस के डंडों से प्रहार कर नकदी व छह मोबाइल सेट लूट लिए थे। एसपी ने अभियुक्तों को पकड़ने वाली टीम में शामिल इंदरगढ़ थानाध्यक्ष इमरान खान, चौकी प्रभारी उमर्दा शेष कुमार शुक्ला, एचसीपी शशिप्रकाश पांडेय, सिपाही अनुराग सिंह, शक्ति सिंह, ओमप्रकाश सिंह की हौसलाफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें