कन्नौज। बकाया बिल के बाद काटे गए कनेक्शन जोड़कर नलकूप चलाने व बिजली उपयोग करने वाले तीन उपभोक्ताओं को दोषी मानते हुए कोटे ने गुरुवार को दो-दो साल के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही व 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विद्युत टीम ने कस्बे गुरसहायगंज के मोहल्ला गांधीनगर निवासी विनोद कुमार व संजीव कुमार को बकाया बिल होने पर काटे गए कनेक्शन से विद्युत उपभोग करते पकड़ा था। इस मामले की रिपोर्ट 27 अक्तूबर 2016 को गुरसहायगंज कोतवाली में दर्ज कराई थी। इसी प्रकार अवर अभियंता वीर बहादुर सिंह ने चेकिंग के दौरान थाना तालग्राम के गोवा गांव निवासी रंग बहादुर को बिजली चोरी करते पकड़ा था। इस मामले की 21 दिसंबर 2017 को थाना तालग्राम में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने तीनों को दोषी पाते हुए दो-दो साल का कारावास व 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।