फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक और साइकिल की भिड़ंत में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर भवनियापुर गांव मोड़ के पास मंगलवार को बाइक और साइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक किशोर समेत तीन लोग घायल हो गए। किशोर के गंभीर घायल होने पर सीएचसी से रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



ठठिया क्षेत्र के अंतर्गत गांव हीरापुरवा निवासी दिनेश कुमार (26) मां प्रेमलता को मामा के घर छोड़ कर बाइक से गांव जा रहे थे। रात आठ बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे सर्विस रोड़ भवनियापुर के पास पहुंचते ही बाइक और साइकिल की भिड़ंत हो गई। साइकिल सवार कोतवाली गुरसहायगंज भवनियापुर निवासी आलोक कुमार (18) और साथ में गांव का अनुज कुमार (13) पुत्र सुभाष चंद्र जो अमोलर बाजार से घर लौट रहे थे। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। अनुज के गंभीर घायल होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें