फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पेट्रोल पंपों की तीन नोजल सीज

Sat, 06 May 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
बीएम मोटर्स पर जांच करती टीम। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
जिला स्तरीय टीम ने बीएम मोटर्स और रोहित फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान दो पेट्रोल पंपों पर गड़बड़ी मिली। बीएम मोटर्स का डीजल और रोहित फिलिंग स्टेशन के दो पेट्रोल नोजल सीज हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से जिला स्तरीय टीम व निरीक्षण को आई टीम ने चेकिंग शुुुरू की। सबसे पहले तिर्वा-क्रासिंग स्थित बीएम मोटर्स पर निरीक्षक टीम ने छापेमारी की। चेकिंग के दौरान बीएम मोटर्स के पेट्रोल नोजल तो ठीक मिले लेकिन डीजल के एक नोजल से जुड़े तार में टेंपरिंग कर गड़बड़ी पाई गई। इस पर डीएसओ संतोष कुमार सिंह की निगरानी में तुरंत उसे सीज कर दिया।

उसके बाद टीम ने हरदोई मोड़ की ओर रोहित फिलिंग स्टेशन पर छापेमारी की जहां विभाग को पेट्रोल नोजल में प्रति पांच लीटर पर 30 एमएल की घटतौली तो एक नोजल में रीडिंग में जंपिंग के जरिए चोरी समझ में आई। इस पर विभाग ने तत्काल रुप से उसे सीज कर दिया। इस मौके पर सदर एसडीएम डॉ. अरुण कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक चक्रपाणि मिश्रा समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें